कानपुर एनकाउंटर कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे की तलाश के दौरान पुलिस रेड में फरीदाबाद से गिरफ्तार तीन में से एक शख्स कोरोना संक्रमित पाया गया है। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी है। पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे के फरीदाबाद में छुपे होने की सूचना पर पुलिस ने बुधवार को यहां पर रेड मारी थी। विकास दुबे यहां से भागने में कामयाब हो गया लेकिन उसके तीन साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीन में से एक शख्स में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।