कोराना वायरस के नियंत्रण और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए चलाए जा रहे किल कोराना अभियान के तहत् अब तक मंडला जिले में 2 लाख 10 हजार 908 परिवारों का सर्वे करते हुए 9 लाख 99 हजार 676 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सर्वे के दौरान 7381 गर्भवती महिलाएं एवं 70 टीकाकरण से छूटे बच्चे चिन्हित किए गए हैं। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बम्हनी विकासखण्ड में 32941 परिवारों का सर्वे करते हुए 163788 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बिछिया में 27928 परिवार के 131865 लोगों का, बीजाडांडी में 14805 परिवारों के 69691 लोगों का, घुघरी में 25025 परिवारों के 113632 लोगों का, मवई में 22938 परिवारों के 124913 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
इसी प्रकार मोहगांव में 14302 परिवारों के 68594 लोगों का, नैनपुर में 29236 परिवारों के 139449 लोगों का, नारायणगंज में 18734 परिवारों के 79667 व्यक्तियों का, निवास में 15142 परिवार के 64439 लोगों का तथा मंडला शहर में 9857 परिवारों के 43638 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
सर्वे दल द्वारा बम्हनी विकासखण्ड में 1065, बिछिया में 1197, बीजाडांडी में 656, घुघरी में 684, मवई में 759, मोहगांव में 603, नैनपुर में 1097, नारायणगंज में 463, निवास में 608 एवं मंडला शहर में 249 गर्भवती महिलाओं का चिन्हांकन किया गया। इसी प्रकार सर्वे दल द्वारा शून्य से 12 माह तक के कुल 70 बच्चे चिन्हित किए गए हैं जिनमें बिछिया में 25, घुघरी में 3, मवई में 34, नारायणगंज में 2 एवं मंडला शहर में 6 टीकाकरण से छूटे बच्चे चिन्हित किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि किल कोरोना अभियान के अंतर्गत 5 से 15 जुलाई के मध्य घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से कोरोना संक्रमण व अन्य रोगों का परीक्षण किया जा रहा है।