निर्माता मनीष मुंद्रा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के यात्रियों के लिए करेंगे भोजन की व्यवस्था
निर्माता मनीष मुंद्रा लॉकडाउन की शुरुआत से ही कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। मसान, रुख, न्यूटन, कामयाब आदि फिल्मों के निर्माता मनीष मुंद्रा ने आज से भारत के चार स्टेशनों दिल्ली, कानपुर, प्रयागराज और पटना स्टेशन पर श्रमिक स्पेशल ट्रेन के 8000 यात्रियों के लिए दिन के भोजन की व्यवस्था शुरू कर रहे हैं। इसकी जानकारी मनीष मुंद्रा ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर दी।
मनीष मुंद्रा कई राज्यों में डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों के लिए पीपीए किट की व्यवस्था की है। उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में तीन करोड़ रुपये का सहयोग भी किया था और कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए वेंटिलेटर की व्यवस्था की थी। इसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी थी। इसके अलावा वे धारावी के लोगों के लिए भी मदद के लिए आगे आये हैं। हाल ही में मनीष मुंद्रा ने 'मासिक धर्म स्वच्छता दिवस' के मौके पर जयपुर के कई इलाकों में 1 लाख से ज्यादा सैनेटरी पैड बटवायें। मनीष मुंद्रा कई संस्थाओं के साथ मिलकर इस महामारी के खिलाफ जंग में अपना सहयोग दे रहे हैं। मनीष के इन कार्यों की हर कोई सराहना कर रहा है। हाल ही में मशहूर शेफ विकास खन्ना ने मनीष मुंद्रा के इन कार्यों से प्रभावित होकर उनके सम्मान में एक डिश बनाई थी, जिसका नाम उन्होंने लीला रखा था।