गरीबों की मदद करना ही जिनका धर्म है’, भोजन खिला कर रहे सेवा कार्य

गरीबों की मदद करना ही जिनका धर्म है’, भोजन खिला कर रहे सेवा कार्य


 


-एनीजीओ की तरह नहीं परिवार की निभा रहे अपना कर्तव्य
-लॉकडाउन में पुलिस विभाग के साथ कर रहा जरुरतमंदों की सेवा
-'सर्वजन कल्याण विकास सेवा फाउंडेशन' कई थाना क्षेत्रों में असहायों को करा रहा है भोजन


रामानुज


नोएडा (गौतमबुद्धनगर),18 अप्रैल (हि.स.)। कहते हैं कि दरिद्र नारायण की सेवा ही असली समाज सेवा है। गरीबों, असहायों और जरुरतमंदों की मदद को प्रयत्नशील 'सर्वजन कल्याण विकास सेवा फाउंडेशन' कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लॉकडाउन के संकटकाल में अपनी अहम भूमिका निभा  रहा है। कहने को तो यह एक एनजीओ है लेकिन इस विषम परिस्थिति में इसके पदाधिकारी केवल अपने सदस्यों-कर्मियों के सहारे ही नहीं उनके परिवार के सदस्य भी पूरी शिद्दत से इस कार्य में अपना हाथ बटा रहे हैं।        


नोएडा सेक्टर-63 स्थित यह सर्वजन कल्याण विकास सेवा फाउंडेशन लॉकडाउन में रोजाना सैकड़ों गरीबों, असहायों और जरुरतमंदों को भोजन करा रहा है। यह कागजी खानापूर्ति और सरकार-विभाग का डाटा भरने के लिये नहीं है बल्कि वह लोगों के लिये अपने परिवार की तरह ही भोजन तैयार करते हैं। वह स्वादिष्ट और पूरे चाव के साथ भोजन पकाते हैं।  
छह लोग तैयार करते हैं भोजन : एनजीओ जरुरमतमंदों को पुलिस की मदद से सैकड़ों लोगों को जो भोजन वितरित करता है उसे बाहर की रसोई में नहीं बल्कि घर में ही तैयार किया जाता है। इसे एनजीओ के पदाधिकारियों के परिवार के छह सदस्य तैयार करते हैं। इनमें घर की महिलाएं भी शामिल रहती हैं। पूड़ी-सब्जी और सूजी का हलवा तैयार करने के बाद वे लोग इसे अच्छी तरह से पैक पैकेट तैयार कर लेते हैं। इसके बाद एनजीओ छह सदस्य भोजन वितरण में सहयोग करते हैं।  
रोजाना साढ़े पांच पैकेट भोजन करते हैं वितरण : यह सेवा फाउंडेशन रोजाना साढ़े पांच सौ तक जरुरतमंदों को भोजन के पैकेट बांटता है। इसे केवल एक इलाके में नहीं बल्कि नोएडा से लेकर गाजियाबाद तक कई थाना क्षेत्रों में भोजन का वितरण किया जाता है। एनजीओ के प्रबंधक एमके शर्मा ने शनिवार को हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में  बताया कि उनके एनजीओ के सदस्य विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस के सहयोग से लॉकडाउन के दौरान गत 28 मार्च से लगातार भोजन का वितरण कर रहे हैं। इसके साथ वह और एनजीओ के सदस्य लॉकडाउन के नियमों का पाहल करने को भी लोगों को जागरूक करते हैं।   
स्वास्थ्य सेवा को भी रहता है तत्पर : यह एनजीओ लोगों के स्वास्थ्य के लिये भी जागरूक रहता है। वह अब तक नोएडा और आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगा चुका है। इसमें लोगों के नेत्र और दंत चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जा चुकी है। एनजीओ के उप प्रबंधक ऋतुराज द्विवेदी ने बताया कि उनके एनजीओ का केवल एक वर्ष का ही कार्यकाल है। उनके एनजीओ का उद्देश्य पैसा कमाना नहीं अपितु दरिद्र नारायण की सेवा करना है। इसमें ऐसे ही लोगों को सदस्य बनाया गया है जिनमें समाज और देश सेवा करने का जज्बा है। यही कारण है कि इस संकटकाल में सभी सदस्य पूरे मनोयोग से सेवा कार्य को अंजाम दे रहे हैं। यह एनजीओ छिजारसी पुलिस चौकी और सेक्टर 71 थाना क्षेत्र की पुलिस मांग पर गांवों में भी भोजन वितरित करती है।