विष्णुदत्त शर्मा मध्यप्रदेश भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त



भोपाल, 15 फरवरी (भाजपा) के केंद्रीय संगठन ने आज पार्टी के खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया।
इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हाे गयी है। श्री शर्मा निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का स्थान लेंगे।
श्री विष्णुदत्त शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वर्षों तक जुड़े रहे और वर्तमान में वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री थे। उनकी युवाओं में पूरे देश में बेहतर पकड़ मानी जाती है। श्री शर्मा की नियुक्ति के मायने यह निकाले जा रहे हैं कि केंद्रीय संगठन अब राज्य में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाएगा।पिछले वर्ष हुए लोकसभा चुनाव में खजुराहो से सांसद चुने गए हैं।


खजुराहो सांसद व्‍ही डी शर्मा को मध्‍यप्रदेश भाजपा का नया प्रदेशाध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। गौरतलब है कि कई दिनों से इसे लेकर भाजपा में असमंजस की स्थिति बन रही थी। राकेश सिंह का हटना तय बताया जा रहा था। व्‍हीडी शर्मा अभाविप फिर भाजपा में लम्‍बे समय से सक्रिय हैं। कटनी खजुराहो से वे सांसद भी है कटनी से उनका विशेष लगाव भी रहा है। भोपाल। भाजपा के वरिष्ठ नेता वीडी शर्मा (VD Sharma) को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। विष्णु दत्त शर्मा (VD Sharma) वर्तमान में खजुराहो से सांसद हैं। बहुत दिनों से राकेश सिंह की जगह दूसरे को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की अटकले चल रहीं थी, जिस पर शनिवार सुबह फैसला हो गया। वीडी शर्मा (VD Sharma) ने आरएसएस और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। माना जा रहा है कि भाजपा मध्य प्रदेश में युवा चेहरे को सामने लाना चाह रही थी, इसी के साथ वे ब्राह्मण चेहरा भी है। ऐसा बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में एक ब्राह्मण नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के साथ पार्टी अध्यक्ष पद के लिए एक ब्राह्मण प्रदेश अध्यक्ष चाहती थी। वीडी शर्मा (VD Sharma) के भाजपा अध्यक्ष बनाए जाने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। कुछ लोग इस बात से चौके हुए हैं कि भाजपा में बड़े-बड़े नेताओं के होने के बावजूद वीडी शर्मा (VD Sharma) को कैसे चुना गया। अध्यक्ष बनने की दौड़ में नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे थे।


कौन है विष्णुदत्त शर्मा
विष्णु दत्त शर्मा मूलत: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से अाते हैं। करीब 32 साल से राजनीति में सक्रिय शर्मा ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से राजनीति की शुरुआत की थी। इस दौरान वे संगठन में प्रदेश महामंत्री के अलावा अन्य कई पदों पर रहे। शर्मा चंबल क्षेत्र में भाजपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा हैं। वे संघ के भी चहेते हैं। शर्मा अपने राजनीतिक कॅरियर के दौरान काफी आंदोलन किए। उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा भी निकाली थी, जो बालाघाट से शुरू हुई थी। शिक्षा में व्यावसायीकरण और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में वह हमेशा सक्रिय रहे। उन्होंने नर्मदा में प्रदूषण को लेकर भी काफी अध्ययन किया और एनजीटी में मामला भी दायर किया।


शर्मा का राजनीतिक कॅरियर
शर्मा की पहचान जमीनी नेता के रूप में होती है। वे 1987 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में से जुड़े। 1993 से 1994 तक वे मप्र राज्य सचिव रहे। 2001 से 2007 तक एवीवीपी राज्य संगठन सचिव रहे। इसके बाद उन्हों ने एबीवीपी के राष्ट्रीय सचिव का पद संभाला। 2007 से 2017 तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के क्षेत्रीय संगठन सचिव रहे। 2007 से 2009 तक एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रहे। इसके बाद उन्हें मध्यप्रदेश भाजपा संगठन में प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया और फिर खजुराहो लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बने। 2015 में शर्मा को नेहरू युवा केंद्र के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया गया। उन्हें राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त हुआ था। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा उन्हें यह नियुक्ति दी गई थी।