टीकमगढ़ में खदान धंसी,दो महिलाओं की मौत,7 अस्पताल में भर्ती

टीकमगढ़ कुडीला!थाना क्षेत्र में धसान नदी के पचेर घाट के पास मिट्टी की खदान धसकने से 2महिलाओं की मौत हो गई।करीब 6महिलाएं और 2पुरुष घायल हो गए। खदान में अभी कितनी महिलाएं दबीहैं,इसकी जानकारी फिलहाल नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि खदान में महिलाओं के साथ कुछ बच्चे भी दबे हो सकते हैं। जेसीबी के मदद से धंसी खदान की मिट्टी निकाली जा रही है। घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी रवाना हो गए। घायल महिलाओं और पुरुषों को छतरपुर जिला अस्पताल लाया गया


धसान नदी के पचेर घाट करीब 100 से अधिक आदिवासी परिवार रहते हैं। दोपहर 12 बजे के करीब गांव की महिलाएं खदान में मिट्टीखोद रही थी, इसी दौरान खदान का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। खदान में 2पुरुष पहले से खुदाई कर रहे थे। खदान की बाहर की तरफ खुदाई कर रही महिलाएं जैसे-तैसे बाहर निकली और घटना की जानकारी परिजनको दी


घायल महिला का चेकअप करतीं डॉक्टर।


आदिवासियों ने अपने स्तर पर रेस्क्यू शुरूकरने के बाद कुडीला थाना को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तब तक ग्रामीण एक दर्जन घायल महिलाओं को खदान से निकाल चुके थे। घायल महिलाओं और पुरुषों को ईशानगर अस्पताल पहुंचाया गया, यहां से सभी को छतरपुर रेफर कर दिया गया। यहां डॉक्टर ने 2महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में 6 महिलाओं और 2पुरुषों का इलाज किया जा रहा है। इसमें 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।